News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: लाखों खर्च कर गांव में बना आरआरसी सेंटर, सड़क किनारे फैला है कचरा

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 9, 2023  |  2:36 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लाखों खर्च कर गांव में बना आरआरसी सेंटर, सड़क किनारे फैला है कचरा WhatsApp
Responsive image
  • भुजौली बाजार में सड़क किनारे फैले कचरे से उठने वाले दुर्गंध और प्रदुषण से नौनिहालों का स्वास्थ्य संकट में
  • ग्राम पंचायत में स्वच्छता व साफ सफाई मद में लाखों खर्च, खरीदी गई है कूड़ा गाडी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के भुजौली बुजुर्ग ग्राम पंचायत में खड्डआ-नेबुआ मुख्य मार्ग पर कम्पोजिट विद्यालय के ठीक सामने पर सड़क किनारे कुडे-कचरे का अंबार लगा हुआ है। बजबजाते कूडे और बजबजाती नालियों के दुर्गंध से स्कूल में पढ़ने और चौराहे के लोगों का जीना दुभर हो गया है। सड़क किनारे लगे कचरे से उठने वाले दुर्गंध पर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की नजर नहीं है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

भुजौली बाजार चौराहे पर सड़क किनारे प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है‌ उससे उठने वाली बदबू से आस- पास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इतना ही नहीं सड़क पर फ़ैले कचरे के ठीक सामने प्राथमिक विद्यालय है जहां पढ़ने वाले बच्चों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्कूल के सामने बहती नाली बजबजाती नाली बीमारियों को दावत दे रही है, लेकिन एक ओर जहां स्वच्छता और साफ- सफाई, कूड़ा निस्तारण, फागिंग पर सरकार का फोकस है और लाखों रुपए स्वच्छता पर खर्च कर लोगों के स्वास्थ्य और गंदगी दूर करने की बात कर रही है, वहीं बड़ी आबादी वाले इस गांव के जिम्मेदार सफाई व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान शिवकुमार जायसवाल से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा। एडीओ पंचायत खड्डा प्रदीप मल्ल का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटर बनाया गया है। पूर्व में सड़क की गंदगी साफ कराई गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking