खड्डा/कुशीनगर। शनिवार तहसील सभागार खड्डा में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 26 मामलों में 4 मामलों का मौके से समाधान कराया गया।
खड्डा के उपजिलाधिकारी आशुतोष की अध्यक्षता एवं सीओ संदीप वर्मा की उपस्थिति में पुलिस , भूमि विवाद सहित अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 26 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके से 4 मामलों का मौके से निस्तारण कराते हुए बाकी 22 प्रार्थनापत्रों को निश्चित अवधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, खंड विकास अधिकारी विनित यादव सहित हनुमानगंज एवं खड्डा पुलिस के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…