खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कस्वे अन्तर्गत कांशीराम आवास वार्ड संख्या 8 इंदिरानगर निवासी एक गुंगी किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा के सुबाष चौक के समीप वार्ड संख्या 8 स्थित कांशीराम आवास से 4 दिन पूर्व आवास में माता-पिता के साथ रह रही गूंगी किशोरी शाहिबा खातून पुत्री अयूब 13 वर्ष गायब हो गयी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस संबंध में कस्वा ईंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव का कहना है कि गायब किशोरी के परिजनों की तहरीर पर गुमसुदगी सहित अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…
कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…
कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…