खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के नये तहसील भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा काफी पुराने दो दर्जन से अधिक प्रतिबंधित हरे वृक्षों को कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध ढंग से कटवा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शिकायत के बाद मंगलवार को वन विभाग के जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की बात कह रहे हैं।
सिंचाई विभाग ने खड्डा तहसील भवन के निर्माण के लिए दो वर्ष पूर्व सिचाई विभाग की कालोनी निर्मित भूमि को हस्तांतरित किया था। वन विभाग या बिना किसी सक्षम अधिकारियों के आदेश के बिना एनओसी प्राप्त किए ठेकेदार द्वारा मनमानी रूप से परिसर के पुराने दो दर्जन से अधिक नीम, आम, पाकड़, पीपल, बेल आदि प्रतिबंधित वृक्षों को एक महीने पहले कटवा दिया गया। इसके अतिरिक्त सेमल, यूकेलिप्टस वृक्षों को कटवा कर कुछ लकड़ियां परिसर में रखी गयीं हैं। जबकि अधिक लकड़ियां वहां से गायब हो गयी है।
इस सम्बंध में वनक्षेत्राधिकारी बीके यादव का कहना है कि एक सप्ताह पहले मुझे एनओसी के लिए पत्र मिला है। विभाग अभी एनओसी नहीं दिया है। अवैध ढंग से पेड़ कटवाने के आरोप में संबंधित के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…
कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…
कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…