News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अज्ञात चोरों ने सरकारी देशी शराब के दुकान का तोड़ा ताला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 2, 2021  |  5:11 PM

1,415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अज्ञात चोरों ने सरकारी देशी शराब के दुकान का तोड़ा ताला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी चौराहे पर स्थित सरकारी देशी शराब के दुकान का मंगलवार की रात ताला तोड़कर पंखा, बैट्री सहित कुछ नकदी गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान के अनुज्ञापी राजू सिंह ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार की रात दुकान के मुनेब नरेन्द्र यादव दुकान का ताला बन्द कर घर चले गये। बुधवार की सुबह अगल- बगल के चाय के दुकानदारों ने काउंटर बाक्स दुकान के बाहर फेंके जाने व ताला टूटे होने की जानकारी दुकान के मालिक राजू सिंह को दी। उन्होंने दुकान में आकर देखा तो बैट्री, पंखा व बाक्स में रखे करीब पांच सौ रूपए गायब थे। राजू सिंह ने इसकी सूचना खड्डा थाने पर दी। एस. आई. राजेश यादव, दिवान योगेश राय, कां. अमरजीत यादव ने दुकान का निरीक्षण कर छानबीन शुरु कर दी है।
इसी तरह थानाक्षेत्र के वरवारतनपुर गांव के चौराहे पर आभूषण के दुकान के शटर का ताला तोड़ आलमारी में रखे करीब चार- पांच हजार के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। दुकानदार रामचन्दर वर्मा ने बताया कि नीजी कटरे में स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़ा गया है व आलमारी को तोड़कर लगभग पांच हजार के सामान अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking