News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, पूजे गए निर्माण के देव

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 17, 2022  |  7:48 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, पूजे गए निर्माण के देव WhatsApp
Responsive image
  • आईपीएल चीनी मिल खड्डा में प्रधान प्रवंधक ने किया विधिवत पूजा-पाठ

खड्डा/कुशीनगर। वास्तु और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के मौके पर शनिवार को विशेष पूजा पाठ हुआ। घरों के साथ गैराजों और फैक्ट्रियों में भगवान की आराधना की गई। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से नई ऊर्जा मिलने के साथ ही कामकाज में आने वाली अड़चनें दूर हो जाती हैं।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

शनिवार को देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा की आराधना की गई और जगह-जगह झांकियां भी सजाई गई। घरों के साथ गैराजों और फैक्ट्रियों में हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी कहा जाता है। वे निर्माण एवं सृजन के देवता है। इनको संसार के पहले इंजीनियर और वास्तुकार भी कहा जाता है। जयंती के अवसर पर ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में विशेष पूजा अर्चना के साथ कई आयोजन हुए। इसी कड़ी में आईपीएल चीनी मिल में प्रधान प्रवंधक योगेश राढ़ी ने चीनी मिल के कलपुर्जों की विधिवत पूजा अर्चना किया। प्रशांत शर्मा, मुन्ना सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित चीफ इंजीनियर राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह अन्य कारखानों सहित विभिन्न एजेंसियों, गैराजों में मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा-पाठ कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking