News Addaa WhatsApp Group Join करें

कमिश्नर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 4, 2025  |  6:33 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कमिश्नर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न WhatsApp
Responsive image
  • जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु सभी आवश्यक उपायों पर हुई चर्चा
  • सभी विभागों को आपसी ताल मेल से करना होगा कार्य- डीआईजी

कुशीनगर। आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल ढींगरा,के साथ डीआईजी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की उपस्थिति में आज सड़क सुरक्षा समिति की आवश्यक बैठक पुलिस लाइन के सभागार में संपन्न की गई।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल ढींगरा ने समीक्षा बैठक दौरान जनवरी एवं फरवरी माह में हुए दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु पर चिंता जाहिर करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो से इन घटनाओं में कमी लाए जाने के संबंध में चर्चा की गई एवं इसके लिए जो भी संसाधन/ आवश्यकताएं /बजट/ की जो भी जरूरत हो उसे बताएं ताकि उसकी व्यवस्था कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जाय।

समीक्षा दौरान ब्लैक स्पॉट के संबंध में सभी 29 के सापेक्ष 12 स्थानों की एक एक के संबंध में पूर्ण जानकारी ली गई। एनएचआई के प्रबंधक द्वारा एनएच 28 पर कुल 05 स्थानों पर अंडर पास बनाए जाने की जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत फाजिल नगर, पटहेरिया, बाघ नाथ चौराहा हाटा आदि स्थान सम्मिलित हैं। कमिश्नर ने कहा कि एनएच पर एक माह में 23 की मृत्यु ये संख्या बहुत अधिक है इसमें कमी लाए जाने के सभी उपायों पर संवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई गई, एवं जिस तरह का सहयोग अपेक्षित हो हर संभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया,।इसके अतिरिक्त एक्सियन पीडब्ल्यूडी द्वारा रामबाग एवं झांगा बाजार के ब्लैक स्पॉट स्थानों की जानकारी दी गई साथ ही बोर्ड लगा होने की भी जानकारी दी गई।

जनपद की सड़क दुर्घटनाओं अध्यवधिक तुलनात्मक समीक्षा दौरान अपर जिलाधिकारी को यातायात से वार्ता कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने का निर्देश कमिश्नर द्वारा दिए गए। इसी प्रकार प्रवर्तन की कार्यवाही से अवगत कराने उपरांत कमिश्नर ने दुर्घटनाओं में मृत्यु के कारणों के संबंध में पुछ ताछ की गई तथा इसके रोकने के उपायों को तलाश करने का निर्देशित किया गया। समीक्षा दौरान कैमरे लगवाने, गन्ना लदी ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगवाने, नाबालिग वाहन चालकों के गाड़ियों का तौल न करने हेतु चीनी मिलों से वार्ता करने, स्कूली वाहनों के फिटनेस शत प्रतिशत करा लेने, पडरौना के सुभाष चौक, पर बसों के कारण जाम लगने सहित अवैध टैक्सी स्टैंडों को बंद कराने अथवा स्थानांतरण कराने आदि सभी विषयों पर चर्चा करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया।

डी आईजी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी ने सभी विभागों को मिल कर आपसी तालमेल से व्यवस्थाएं ठीक कराए जाने का निर्देश दिए गए, एवं सड़क पर संचालित टैक्सी स्टैंड को बंद किए जाने अथवा खाली स्थान पर शिफ्ट कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने ट्रैफिक अभियान के अंतर्गत अवैध टैक्सी/ई रिक्शा चालकों, ट्रैक्टर, के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाए जाने सहित रूट निर्धारित किए जाने का निर्देश दिए।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा एनएच पर बनने वाली अंडर पास की जानकारी ली गई तथा जाम लगने वाले स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कार्मिकों की कमी बताई गई साथ ही उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली से हुए दुर्घटनाओं के क्रम में कहा कि ज्यादातर ट्राली चालक नाबालिग ही होते हैं जिसके लिए चीनी मिलों से वार्ता कर तौल रुकवाने सहित अन्य प्रभावी कार्यवाही किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए। जिलाधिकारी ने तमकुहीराज से लेकर सुकरौली तक एनएच पर एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र द्वारा कसया, हाटा,क्रासिंग पर अंडर पास की आवश्यकता बताई गई, तथा गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रालियों से रामकोला, कप्तानगंज में हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए भविष्य के लिए आवश्यक उपायों को तलाश कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए गए।

जनपद में होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी, सीओ , थानाध्यक्ष सहित ई ओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक कर सभी को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने एवं सतर्क रहने की हिदायत कमिश्नर द्वारा एक एक थानाध्यक्ष से पुछ ताछ कर दी गई।

डीआईजी ने सभी को सतर्क रहने के साथ ही कहा कि ये होली का त्यौहार बड़ा त्यौहार है इसमें पुलिस विभाग की जिम्मेदारियां अधिक हैं उन्होंने होलिका दहन वाले स्थानों को देख लेने, संवेदन शील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने सहित आबकारी की दुकानें चेक कर लिए जाने एवं धार्मिक स्थलों के आस पास निगरानी बढ़ाए जाने आदि समस्त विषयों पर चर्चा कर सभी को पूर्ण रूप से तैयारी कर लिए जाने का निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त सीओ, अधिशासी अभियन्ता, पीडब्ल्यूडी, एनएचआई प्रबंधक, ए आर टी ओ मु0 अजीम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमओ अल्पना रानी सहित सभी संबंधित अधिकारी गण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking