News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : छत की कुंडी से लटकी मिली युवती, परिजनों में मचा कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 30, 2022  |  6:33 PM

2,013 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : छत की कुंडी से लटकी मिली युवती, परिजनों में मचा कोहराम
  • परिजनों ने गांव के एक युवक पर लगाया गम्भीर आरोप
  • प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला
  • पिता की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा घर के एक कमरे में छत की कुंडी से लटक कर जान दे दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

उक्त गांव निवासी एक युवती बुधवार की सुबह घर के कमरे में छत की कुंडी से लटक कर जान दे दी। घरवालों की इसकी जानकारी तब हुई जब उसकी खोजबीन की और वह नहीं मिली तो कमरे में देखा तो वह छत की कुंडी से लटकी मिली। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव का एक युवक प्रेम-प्रसंग के चक्कर में उसको परेशान करता था, जिससे वह तंग आ गई थी। सूत्रों की माने तो उक्त युवती मंगलवार को शिकायत लेकर खड्डा थाने भी आई थी जिसे समझा-बुझाकर कर पिता के साथ घर भेज दिया गया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking