News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राशन वितरण में धांधली का एक वीडियो वायरल, ईंट, पत्थर केला बोरी में रखकर तौल कर काटी जा रही पर्ची

Sanjay Pandey

Reported By:

May 19, 2024  |  7:18 PM

276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राशन वितरण में धांधली का एक वीडियो वायरल, ईंट, पत्थर केला बोरी में रखकर तौल कर काटी जा रही पर्ची WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के सरकारी राशन दुकान का है मामला
  • दोनो पक्ष हुए आमने सामने

खड्डा/कुशीनगर। सरकारी राशन की दुकान पर वितरण में बोरी में ईंट, पत्थर, मिट्टी और केला रखकर पर्ची काटने का मामला सामने आया है। अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे ग्राम प्रधान और कोटेदार के परिजनों में नोंक झोंक और मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

खड्डा विकास खंड के ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल गाँव में सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने प्रधान व उनके परिजन कोटेदार के घर पहुँचे, वहाँ पर एक तौल कांटे पर अनाज की जगह केला व पत्थर, मिट्टी आदि बोरियों में रखकर पर्ची काटी जा रही थी। इसको देखकर प्रधान सहित उनके पक्ष के लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस पर गांव के कोटेदार एवं परिजनों ने ऐतराज जताते हुए कहा कि इस से खाद्यान्न वितरण नहीं होता है। कुछ देर बाद दोनो पक्ष आमने- सामने हो गये और गाली गलौज होने लगी जो बाद में मारपीट में बदल गयी,इसमें कुछ लोगों को चोट भी आयीं हैं। प्रधान पक्ष के लोगों को भी चोट लगी। कुछ समझदार लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। प्रधान सुरेश भारती ने कोटेदार सहित कुछ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दोनो पक्ष एक दूसरे के उपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले से जुडा एक 3 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों में खासे चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking