खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी घाट के समीप मंगलवार को दो बाइक की आपसी भीडंत में चाची और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां दोनों को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी बदरी पुत्र नन्दू 28 वर्ष अपनी चाची रम्भा पत्नी रामप्यारे 48 वर्ष को बाइक से लेकर सिसवा बाजार दवा कराने जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से छितौनी घाट के पास टक्कर हो गई जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटे आई है। इस दुर्घटना में रम्भा का हाथ व बदरी का दाहिना पैर फैक्चर हो गया। सीएचसी के डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस चालक सुरेन्द्र कुमार एवं ईएमटी सत्येन्द्र चौधरी ने तत्परता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां दवा इलाज चल रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…