सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेशनल हाईवे सुकरौली के सर्विस रोड पर खड़ी दो ऑटो का बैटरी रात में चोर उस समय खोल ले गए जब गाड़ी मालिक ऑटो को सर्विस रोड पर खड़ा करके रात में घर में सो रहा था। सुबह उठने पर पता चला कि टैंपू का बैटरी खुला हुआ है तथा एक टेंपो का डीजल पाइप काटकर सारा तेल भी गायब है।
नगर पंचायत सुकरौली निवासी पिंटू कश्यप तथा रामानंद ने ऑटो रात में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर अपने दरवाजे के सामने खड़ा किये थे। जिसका रात में किसी ने बैटरी चुरा लिया तथा ध्रुव सिंह के ऑटो की बैटरी खोलने की कोशिश की न खुलने पर डीजल पाइप काटकर सारा तेल निकाल गए टेंपो मालिक ने पुलिस मौखिक सूचना दे दी है।
कुशीनगर । श्रावण मास के सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए उत्तर…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…
कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…