News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सात जन्मों का वादा करके लगाया चूना, शादी के कुछ दिन बाद ही गहने-पैसे लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 7, 2022  |  7:59 PM

3,552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सात जन्मों का वादा करके लगाया चूना, शादी के कुछ दिन बाद ही गहने-पैसे लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’

कुशीनगर। वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने के लिए एक शख्स ने खुशी-खुशी लाखों रुपये खर्च कर दिए. लेकिन, लुटेरी दुल्हन के कारण उसके नए जीवन की शुरुआत होने से पूर्व ही उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए. यह मामला जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा था कि परिवार में कुछ दिन पहले ही नई नवेली दुल्हन ने कदम रखा था. शादी के बाद दुल्हन के स्वाभाव से परिवार के सभी लोग खुश थे. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि महज कुछ दिनों में ही दुल्हन उन्हें लूट कर फरार हो जाएगी.

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

दूल्हे ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

फरियादी गोबिंद ने बताया कि वह जिले तरयासुजान थाना रहने वाले हैं, गोबिंद की शादी 25 नवम्बर को गोपालगंज जिला के थाना कटेया की रहने वाली युवती रंजू वर्मा के साथ हुआ था। शादी के रस्मों के बाद 28 नवम्बर को दूल्हे ने दुल्हन को विदा कराके घर लेकर आया और नयी नवेली दुल्हन रंजू वर्मा ससुराल में सभी का दिल जितने में लग गयी और वो उसमे वो कामयाब भी रही साथ ही शादी के बाद दुल्हन के स्वाभाव से परिवार के सभी लोग खुश थे. लेजिन लुटेरी दुल्हन अपने मौके के तलाश में थी और उसको ये मौका 2 दिसंबर को मिला जब पड़ोस में एक मांगलिक कार्यक्रम में उसका पूरा परिवार गया और उसने मौके का फायदा उठाते हुए रात को ही नकदी और चार लाख रुपये की कीमत के गहने लेकर फरार हो गई. जब घर के लोग पड़ोस के कार्यक्रम से वापस घर आये तो दुल्हन घर में नहीं दिखी जिसके बाद सभी परेशान हो गए और उसके खोज बिन में लग गए. काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका. थक हार कर पुलिस की मदद ली गई है.

क्या कहा प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान?

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित पक्ष ने अवगत कराया है, पुलिस दुलहन की खोज बीन कर रही हैं, पुलिस दुल्हन की तलाश में अपनी संजाल फैला रखी, जल्द ही कामयाबी मिलेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking