सुकरौली/कुशीनगर। कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा बंचरा के बरईपुर सिवान में एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। जिसकी पहचान बजरंगी शुक्ला उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के बंचरा के बरईपुर सिवान में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। कुछ समय के बाद मृतक युवक की पहचान मठसूरजगिरी निवासी 22वर्षीय बंजरंगी शुक्ल पुत्र रामचंद्र शुक्ल के रूप मे हुई। सूत्रों के अनुसार युवक नशा मुक्ति केंद्र में रहता था। परिवारजनों के आधार पर अभी पांच दिन पूर्व अपने घर लौटा तथा सुबह दस बजे घर से निकला। लेकिन शाम को उनका शव बंचरा के बरईपुर सिवान में मिला।
इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। इस घटना से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…