News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar-Deoria MLC election/MLC चुनाव में भी BJP का जलवा, बुरी तरह हारे SP उम्मीदवार, जानें कहां से कौन जीता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 12, 2022  |  11:48 AM

1,937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar-Deoria MLC election/MLC चुनाव में भी BJP का जलवा, बुरी तरह हारे SP उम्मीदवार, जानें कहां से कौन जीता WhatsApp

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का जलवा जारी है. मंगलवार को चल रही 27 सीटों की काउंटिंग में कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत हो गई है, देवरिया-कुशीनगर एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ रतनपाल सिंह भारी मतों से जीत मिली है, भाजपा के डॉ रतनपाल सिंह को 4255 मत प्राप्त हुआ जबकि सपा के डॉ कफील को मात्र 1031 मत मिला. बता दें कि इस चुनाव में बीएसपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे. इसी के चलते लड़ाई सीधे-सीधे समाजवादी पार्टी (एसपी) और बीजेपी के बीच है. हालांकि, इस चुनाव में भी एसपी के उम्मीदवार बीजेपी के प्रत्याशियों से काफी बड़े मार्जिन से हारते दिख रहे हैं.

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

जानें कहां से कौन जीता

  • देवरिया-कुशीनगर सीट से बीजेपी के रतनपाल सिंह
  • बहराइच-श्रावस्ती सीट से बीजेपी की डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी
  • लखनऊ सीट से बीजेपी के रामचंद्रन प्रधान
  • बाराबंकी सीट से बीजेपी के अंगद सिंह
  • बलिया सीट से बीजेपी के रवि शंकर सिंह पप्पू
  • आगरा सीट से बीजेपी के विजय शिवहरे
  • मेरठ-गाजियाबाद सीट से बीजेपी के धर्मेंद्र भारद्वाज
  • फैजाबाद अंबेडकरनगर सीट से बीजेपी के हरिओम पाण्डेय
  • जौनपुर सीट से बीजेपी के बृजेश सिंह प्रिंशु
  • बिजनौर-मुरादाबाद सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह सैनी
  • फतेहपुर सीट से बीजेपी के अविनाश सिंह चौहान
  • गोरखपुर-महराजगंज सीट से बीजेपी के सीपी चंद
  • बस्ती सीट से बीजेपी के सुभाष यदुवंश
  • सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी के वंदना वर्मा
  • गाजीपुर सीट से बीजेपी के विशाल सिंह
  • वाराणसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अन्नपूर्ण सिंह
  • झांसी सीट से बीजेपी की रमा निरंजन
  • गोरखपुर सीट से बीजेपी के सीपी चंद
  • फर्रुखाबाद-इटावा सीट से बीजेपी के प्रांशु दत्त द्विवेदी
  • प्रतापगढ़ सीट से जनसत्ता दल से अक्षय प्रताप सिंह
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking