News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला जज, जिलाधिकारी व् अन्य उच्चाधिकारियों ने किया गया देवरिया जेल का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 28, 2022  |  1:06 PM

1,177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला जज, जिलाधिकारी व् अन्य उच्चाधिकारियों ने किया गया देवरिया जेल का निरीक्षण WhatsApp
  • जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट, व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया संयुक्त निरीक्षण
  • विभिन्न बैरकों के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलू और समस्याओं से हुए अवगत

कुशीनगर। जिला जज कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा आज देवरिया जेल का निरीक्षण किया गया। जेल परिसर में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं समय से मिलती है कि नहीं, जमानत की क्या स्थिति है, वकील की जरूरत तो नहीं है।

आपके लिए और..- चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत...

सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की गयी। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी।

सभी उच्चाधिकारी महिला बैरक में जाकर महिला कैदियों से भी मिले। महिला कैदियों के साथ छोटे बच्चों के बारे में पूछताछ की ,उनके स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। महिला कैदियों की समस्याएं जानी गयी। वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके बारे में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित

हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी
अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking