News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सांख्यिकी के बिना आर्थिक नियोजन की कल्पना नहीं की जा सकती- डीएसटीओ

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 29, 2022  |  4:19 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांख्यिकी के बिना आर्थिक नियोजन की कल्पना नहीं की जा सकती- डीएसटीओ WhatsApp
Responsive image
  • मनाया गया 16 वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
  • सांख्यिकी से आशय मात्र आंकड़ो से नहीं बल्कि इसमें सांख्यिकीय प्रसंस्करण प्रक्रिया के हर चरण की सांख्यिकी  विधियां रहते हैं शामिल- डीएसटीओ
कुशीनगर। 16वां राष्ट्रीय सांख्यकीय दिवस के  व महान संख्याविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 129 वी जयंती के अवसर पर आज जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कुशीनगर डॉक्टर मोहम्मद नासेह की अध्यक्षता में जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय कुशीनगर में सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने  प्रशांत चंद्र महालनोबिस की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में प्रो0 महालनोबिस की भूमिका के बारे में जनता में जागरूकता जगाना और उन्हें प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि जीडीपी राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि को ही आर्थिक विकास मान लेना सही नहीं है।आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि आवश्यक तो है किंतु मात्र उत्पादन  वृद्धि ही आर्थिक विकास है नहीं है। व्यक्ति व परिवार के भोजन, वस्त्र, आवास, प्राथमिक स्वास्थ्य एवं बच्चों को स्कूली शिक्षा इन 05 मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता के स्तर में वृद्धि अर्थात जीवन स्तर की गुणवत्ता में सुधार को आर्थिक विकास माना जाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास हेतु आर्थिक नियोजन या सरकार द्वारा अभिशासन के साथ योजनाबद्ध प्रयासों की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार से निर्मित वस्तु के उत्पादन के लिए कच्चे माल की आवश्यकता होती है उसी प्रकार आर्थिक नियोजन हेतु सांख्यिकी की आवश्यकता होती है। आर्थिक नियोजन की प्रक्रिया के 05 विभिन्न चरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आर्थिक नियोजन के प्रत्येक चरण के अध्ययन एवं लक्ष्य निर्धारण सांख्यिकी के प्रयोग से ही संभव हो पाता है। उन्होनें कहा कि सांख्यिकी से आशय मात्र आंकड़ों से ही नहीं होता बल्कि इसमें सांख्यिकी प्रसंस्करण प्रक्रिया के हर चरण की सांख्यिकी विधियां शामिल रहती हैं।
इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी सागर कुमार, सत्येंद्र यादव, प्रमोद कुमार सिंह, रामकृपाल दीक्षित, अपर सहायक सांख्यिकी अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता तथा भुवनेश सिंह,अमित कुमार शर्मा,  उपहार गुप्ता, कीर्तिमान, अभय पटेल आदि उपस्थित थे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking