News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अठारह जुआरी गिरफ्तार, जुआ खेलने वाले गैंग का पर्दाफाश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2024  |  5:59 PM

122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अठारह जुआरी गिरफ्तार, जुआ खेलने वाले गैंग का पर्दाफाश
  • छः लाख बयालिस हजार रुपये नगद व भारी मात्रा मे तास के पत्ते, चार लग्जरी वाहन, एक मोटर साइकिल, अठारह मोबाइल फोन, एक अवैध तमन्चा बरामद

कुशीनगर । जिले की स्वाट टीम ने एक अंतर जनपदीय जुआ खेलने वाले गैंग का खुलासा करते हुए आठारह सक्रिय जुआरियों को दबोचा है, जिनके पास से छः लाख रुपए से अधिक नगद, भारी संख्या में तास के पत्ते,चार लग्जरी वाहन,के साथ अन्य सामान बरामद करने ने सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस टीम में शामिल पुलिस कर्मियो को बीस हजार रूपए का पुरस्कार दिया है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्र से जुआ खेलने वाले गैंग के सम्बन्ध मे गोपनीय सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त के सम्बन्ध मे योजनाबध्द तरीके से टीमों का गठन किया गया था। जिसमे स्वाट टीम मय स्थानीय थाने के पुलिस बल के द्वारा मंगलवार को कप्तानगंज रेलवे ढाला के दाहिने तरफ नहर की पटरी के पास से कुल अठारह अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के पास से 5,57000/- रूपये (पांच लाख सत्तावन हजार रूपये) व जामा तलाशी से 85,000/- रू0 (पच्चासी हजार रूपये) कुल 6,42000/- रूपये नगद तथा अठारह मोबाईल फोन व चार चार पहिया वाहन व एक मोटरसाइकिल व 52 अदद ताश के पत्ते व चार ताश की नई गड्डी का पैकेट व अभियुक्त पिण्टू उर्फ इश्वरचन्द्र जायसवाल पुत्र राजाराम जायसवाल निवासी फुटहवा ईनार चौराहा शत्रुध्नपुर थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर के पास से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व पांच अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 483/2024 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी हो की अभियुक्तों का सक्रिय संगठित गैंग है, जो जनपद कुशीनगर,गोरखपुर, महराजगंज आदि जनपदों में स्थान बदल-बदलकर पैसों का सट्टा लगाकर जुआ खेलते है। जिसमें अभियुक्त पिण्टू जायसवाल उर्फ ईश्वरचन्द्र जायसवाल का एक विस्तृत अपराधिक इतिहास है। इस विरुध्द जनपद कुशीनगर एवं गोरखपुर ,महराजगंज में दस से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा दबोचे गए लोगो में इस्तेयाक उर्फ बब्लू पुत्र सुकरूल्लाह साकिन सपहा थाना कसया जनपद कुशीनगर ,नजीर शाह पुत्र रोजा शाह साकिन धुरिया कोट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ,मुकेश मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा निवासी सामपुर पकवाईनार थाना कसया जनपद कुशीनगर ,सत्येन्द्र यादव पुत्र धर्मनाथ यादव साकिन धुरियाकोट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर उम्र 30 वर्ष,श्यामसुन्दर यादव पुत्र सुमेर यादव साकिन नेता सूरहुरवा थाना कोतवाली महराजगंज जनपद महराजगंज , सच्चिदानन्द पुत्र इन्द्रासन निवासी नेता सुरहुरवा थाना कोतवाली महराजगंज जनपद महराजगंज, राकेश यादव पुत्र छेदी यादव निवासी ग्राम सिघावट थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर हा0मु0 वार्ड न0- 01 गांधीनगर कस्बा कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ,राजेश गुप्ता पुत्र स्व0 रामदास गुप्ता साकिन बनकटिया थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज ,विजय जायसवाल पुत्र पप्पू जायसवाल साकिन नगर पंचायत कसया वार्ड नं0- 10 शक्तिनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर ,अमर चौहान पुत्र जगदेव चौहान निवासी अहिरौली बुजुर्ग थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर,क्रमानन्द चौहान पुत्र बलदेव चौहान निवासी अहिरौली बुजुर्ग थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर ,रामबाबू मद्धेशिया पुत्र स्व0 शिवकुमार मद्धेशिया साकिन रामजानकारी मठ लिटिल फ्लावर स्कूल के पास वार्ड नं0- 13 थाना कसया जनपद कुशीनगर ,विनय कुमार सिंह पुत्र नर्वदा सिंह निवासी ग्राम पचार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ,अशोक यादव पुत्र स्व0 रामचरित्र यादव निवासी ग्राम देवरिया खास वार्ड नं0- 7 थाना कोतवाली देवरिया,रामकुमार यादव उर्फ शैलेष यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम गौरी बुजुर्ग थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया ,गणेश चौहान पुत्र रामअधार चौहान साकिन मटिहनिया बुजुर्ग थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर ,रामगोपाल पुत्र स्व0 राजकुमार जायसवाल निवासी वार्ड नं-0-13 कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ,पिण्टू जायसवाल उर्फ ईश्वरचन्द्र जायसवाल पुत्र राजाराम जायसवाल साकिन फुटहवा ईनार चौराहा शत्रुध्नपुर थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर शामिल है।

इस कामयाबी को दिलाने में उप निरीक्षक आलोक कुमार प्रभारी स्वाट टीम,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल संन्तोष कुमार सिंह स्वाट टीम,हेड कांस्टेबल रणजीत यादव स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम,हेड कांस्टेबल राहुल सिंह स्वाट टीम ,आरक्षी ऋषि पटेल स्वाट टीम की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking