रामकोला/कुशीनगर | थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना का मामला संज्ञान में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर ली है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात्रि में एक नाबालिग लड़की के मुुँह पर कपड़ा रखकर कुछ युवकों पर गैैंग रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है।पीड़िता ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पीड़िता के पिता ने घटना की जानकारी 112 पुलिस और क्षेत्राधिकारी खड्डा को दी। 112 पुलिस ने घटना की जानकारी रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को दिया।सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गये।इस घटना को सुन अपर पुलिस अधीक्षक भी उसी समय पहुंच गए तथा घटना की पूरी जानकारी ली।पीड़िता के पिता की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने एक ज्ञात और तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 376, 506,3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है तथा संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए दो व्यक्तियों को थाने लाया गया है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…