News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खोखो प्रतियोगिता मे विजेता व उपविजेता टीम की छात्राएं हुईं सम्मानित

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 18, 2023  |  5:56 PM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खोखो प्रतियोगिता मे विजेता व उपविजेता टीम की छात्राएं हुईं सम्मानित WhatsApp
Responsive image
  • 12 वीं जिला खो खो प्रतियोगिता में दुदही विकास खंड की बेसिक विभाग की छात्राओं ने लहराया परचम
  • भगवानपुर की शबाना चुनी गई प्लेयर आफ दी टूर्नामेंट

कुशीनगर। जिला खो खो संघ के तत्वावधान में गत शनिवार व रविवार को पडरौना बीआरसी परिसर में 12 वीं जिला खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में बेसिक शिक्षा विभाग दुदही की टीम ने खिताब जीत लिया जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग की टीम फाइनल में उपविजेता बनी।शबाना प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई। संबंधित विद्यालयों में खिलाड़ी छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, व उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की संयुक्त बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में व उपविजेता का खिताब जीता।भगवानपुर की सोमवार को विद्यालय परिसर में छात्राओं को सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका टीम में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की नसीमा, ज्योति, सहाना, सजरुन, खुशबू व उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की अलीशा, अंजली, ममता व नेहा की टीम फाइनल मुकाबले में उपविजेता बनीं। रविवार को अंडर 17 में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की सबाना, बंधन, श्वेता, उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की नेहा व उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी की काजल, वंदना, प्रीति, आरती, निधि, प्रतिभा, निर्मला व गोल्डी की टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर मान बढाया। विजेता टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्राओं की उपलब्धि पर बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि इन्हे सम्मानित किया जाएगा व किट प्रदान किया जाएगा।

जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, शिक्षक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, विद्या सिंह, ओपी सिंह, नरेंद्र शर्मा, अरविंद दुबे, राकेश कुमार, अमित कन्नौजिया, अलका ओझा, घनश्याम दुबे, महेंद्र यादव, आफताब आलम, आकाश सिंह, अमर चौहान आदि ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामना दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking