News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पति ने पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 10, 2021  |  4:41 PM

2,980 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पति ने पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा WhatsApp
Responsive image
  • पत्नी अपने पति के सुहाग की सलामती के लिए तीज व्रत की उपवास पर थी

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत देवरिया बाबू गांव के बाजार टोला में पति ने पत्नी को धारदार हथियार से मार डाला।घटना स्थल पर पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्राप्त समाचार के अनुसार गत 9/ 10 सितंबर की रात्रि को रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के बाजार टोला निवासी बीरबल पुत्र जितई खटिक ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर जान से मार डाला और फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। मृत महिला के पिता वृजनारायण निवासी हरपुर माफी द्वारा थाने में बीरबल के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी गई है। जानकारी मिली है कि बीरबल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है और परिवार के सदस्यों को प्रताड़ना देना उसका रोजमर्रा में था, यह सूचना मिली है घटना की रात्रि में पीकर पत्नी से विवाद भी किया था और पिता के द्वारा डाटने पर उनको भी गाली गुप्ता दिया।लोगों द्वारा यह भी कहते सुना गया कि यह राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था और शाम पीकर आता था जिस दिन कमाई नही होती थी उस दिन पैसे के लिए पत्नी सहित माता पिता को भी प्रताड़ना देता था। मृतिका के पिता ने बताया कि इसके पूर्व में भी बीरबल द्वारा प्रताड़ना देने पर पुलिस चौकी पर समझौता भी हुआ है।मृतिका की एक आठ वर्ष की शीतल नाम की बेटी एवं पाँच वर्ष का बलिराम नाम का बेटा है।मृतिका के मायके एवं ससुराल के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।मौके पर मौजूद लोग गमगीन थे। पति पत्नी को आये दिन प्रताड़ना करता था वह पत्नी अपने पति की सुहाग की रक्षा के लिए हरतालिका तीज व्रत-उपवास पर थी। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking