News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Lightning Strike/कुशीनगर: आसमानी बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 19, 2022  |  5:44 PM

1,987 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Lightning Strike/कुशीनगर: आसमानी बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दोपहर तक जहां झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल था, वहीं दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए. इसके बाद धूल भरी आंधी चली और बिजली कड़कने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई. वहीं, जिले के कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव स्थित कुलकुला मेला जंगल में एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि इसके चपेट में आने से एक अधेड़ सहित एक बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है.

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

बताया जा रहा है कि मृतक व दोनों घायल देवरिया जिले के तरकुलवा थाने के गांव सिसवा मुड़ीकटवा के रहने वाले है। सिसवा मुड़ीकटवा निवासी अजीमुद्दीन (23 वर्ष) अपने भतीजे असगर (13 वर्ष) के साथ कुलकुला जंगल स्थित अपने खेत मे लगे गन्ने की सिचाई कर रहा था दोपहर में आसमान पर बादल छा गए और आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गयी तो अजीमुद्दीन अपने भतीजे असगर के साथ एक बरगद के पेड़ के नीचे छिप गये उनके साथ में उसी गांव के जयश्री राजभर भी पेड़ के नीचे छिपे थे तभी वहां पे गरज तड़प के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी और जिसमे अजीमुद्दीन का झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि असगर और जयश्री राजभर बुरी तरह झुलस गए, घटनास्थल पर पहुचे स्वजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा ले गए। असगर व जयश्री की हालत गंभीर है जिनका इलाज चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking