सपहा/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8,पंडित राजमंगल पाण्डेय नगर (लक्ष्मीपुर) में शुक्रवार को रात लगभग 8 बजे में झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया,जिससे रिहायसी झोपड़ी में आग लग गई हालांकि जिस समय सिलेंडर फटा उस वक्त वहां कोई मौजूद नही था जिससे कोई भी हताहत नही हुआ, आस पास के लोगों ने घंटो परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी अनुसार कसया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रहने वाले जोगिन्दर चौहान पुत्र स्व. सुदामा चौहान के झोपड़ी में अचानक गैस सिलेंडर तेज आवाज कर फटा और आग लग गया, तेज आवाज सुन आस पास के लोग घबरा गए। देखते देखते आग के चपेट में नन्हे चौहान पुत्र स्व. इन्द्रासन चौहान का रिहायसी झोपड़ी भी आगया जिससे ग्रामीणों को लगा कि आग फैली तो गांव की अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लेगी। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे की कवायद के बाद ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी में कुल 4 झोपड़िया जलकर राख हो गयी व घर में रखा सारा सामान जल गया. सूचना पर कसया थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायज़ा लिया।
— News Addaa (@news_addaa) January 14, 2022
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…