News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कुपोषण मुक्त भारत के प्रति किया गया जागरूक , स्वस्थ्य शरीर के लिये योगाभ्यास जरूरी-योग प्रशिक्षक हेमलता

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 18, 2021  |  4:16 PM

721 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कुपोषण मुक्त भारत के प्रति किया गया जागरूक , स्वस्थ्य शरीर के लिये योगाभ्यास जरूरी-योग प्रशिक्षक हेमलता WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पोषण माह के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोहसा मठिया गांव में संचालित योग वेेेेलनेस सेन्टर/हेल्थ वेलनेस सेेेन्टर पर अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया तथा गर्भवती महिलाओं,बच्चों एवं किशोरियों को योगाभ्यास कराने के साथ ही कुपोषण से बचने के गुरू बतायेे गये।यह कार्यक्रम पीएम मोदी के विजन सुपोषण भारत (कुपोषण मुक्त भारत)पर आधारित राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित किया गया।इस दौरान ग्रामवासियों को स्वच्छता एवं हैंडवाश से हाथों की सफाई के प्रति जागरूक किया गया।केन्द्र के प्रभारी डा0 नीरज सिंह द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से कुपोषण निवारण के उपायों पर विधिवत चर्चा की गई।श्री सिंह ने सुपुष्टि चूर्ण,बलातेल, घी,शहद,शतावर आदि के उपयोग का फायदे गिनाये। योग प्रशिक्षक हेमलता द्वारा गर्भवती महिलाओं, किशोरियों तथा बच्चों के लिए योग का कितना फायदा है,गिनाये गये तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक अशर्फी वर्मा,बिन्द इन्दू सिंह,आँगनबाड़ी कार्यकत्री मीना देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking