News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे जाली नोट बांटने व बेचने का कृत्य- शलभमणि

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 27, 2024  |  8:09 PM

284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे जाली नोट बांटने व बेचने का कृत्य- शलभमणि WhatsApp
  • तमकुहीराज के जाली नोट कांड पर जताई चिंता
  • जब जब मिली है सपा को ऊर्जा, प्रदेश को अराजकता में झोंका

कुशीनगर। देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर के तमकुहीराज में जाली नोट बांटने व बेचने जैसा देशद्रोही कृत्य सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद सपा के लोग गांव गांव में अराजकता फैला रहे हैं। जब जब सपा को ताकत या ऊर्जा मिली है तब तब उसने प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास किया है।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

वह शुक्रवार की सायं अपने पैतृक गांव दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटते समय बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर मीडिया से रुबरू थे। उन्होंने कहा कि कन्नौज में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सपा नेता नवाब सिंह यादव का नाम सामने आया। पीड़िता ने स्वयं वीडियो बनाकर साक्ष्य जुटाया। कार्यवाही हो रही है। अयोध्या में एक अनुसूचित के साथ दुष्कर्म के मामले में सपा नेता मोइन खान का नाम सामने आया वहां भी सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। अब तमकुहीराज जाली नोट कांड में सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की संलिप्तता पार्टी की पोल खोल रही है। विधायक ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली यह देश विरोधी घटना बहुत बड़ी है और इसमें तमाम बड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। इसमें नेपाल का लिंक भी सामने आया है। जनता ने सपा वर्ष 2017 में व वर्ष 2022 में जवाब दिया था, 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। जनता सपा को वर्ष 2027 में भी जवाब देगी।

इस दौरान कुंदन मिश्र, आशीष मिश्र, मंटू राय, सौरभ मिश्र, रंजीत मौर्य, विकास कुशवाहा, जगदीश, भुआल गोंड आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking