News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने रची अपने अपहरण की साजिश, चाचा से मांगी 08 लाख फिरौती

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 3, 2024  |  4:08 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने रची अपने अपहरण की साजिश, चाचा से मांगी 08 लाख फिरौती WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के कोतवाली पडरौना में रहने वाले युवक ने अपने चाचा से रुपये ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। इसमें उसके दोस्त ने उसका साथ दिया और फिरौती मांगी। भतीजे के अपहरण होने की सूचना के बाद चाचा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के गुमशुदगी होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद आईपीएस धवल जायसवाल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस ने युवक और उसके दो दोस्तों को दबोच लिया है.

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्तगण शेयर मार्केट ट्रेडिग का काम करते है जिसमें कई लोगो से पैसा उधार लेकर लगाये थे जिसमें अभियुक्तगण को काफी घाटा हो गया जब वे लोग अपना पैसा मांगने लगे तो अभियुक्तगण पर पैसा वापस देने का अत्यधिक दबाव हो गया जिस कारण अभियुक्तगणों ने एक साथ योजना बनाया कि अपने ही साथी से किशन सिंह उर्फ हिमाशु सिंह का उसकी सहमती से अपहरण कर लिया जाय ताकि उसके चाचा लालसाहब सिंह जो पेशे से शिक्षक है जिनके पास पर्याप्त पैसा है किशन सिहं उर्फ हिमांशु सिंह को छोड़ने के बदले अभियुक्तगण को अत्यधिक पैसा मिल जाएगा जिससे अभियुक्तगण अपने कर्जे को चुका दे इसी योजना के तहत दिनांक 01.04.2024 को समय 15.00 बजे किशन सिहं उर्फ हिमांशु सिंह अपने दो भाईयो अंकित सिंह व चचेरा भाई प्रतीक सिंह को जानबुझकर अपने साथ ले लिया जिससे यह पता चले कि मेरा वास्तव में अपहरण हुआ है, उक्त तीनो अभियुक्तगण अपने गाँव मटियरवा से चन्दरपुर अपनी मोटरसाईकिल से जा रहे थे जिसको अभियुक्त किशन सिहं उर्फ हिमांशु सिंह द्वारा जानबूझकर उसी सुनसान रास्ते से ले जाया जा रहा था कि सुनसान जगह पर ही दो व्यक्तियो विकाश चौबे व राजा जायसवाल द्वारा किशन सिहं उर्फ हिमांशु सिंह का उसके भाईयो को अवैध तमंचा दिखाकर अपहरण कर लिया गया तथा अपनी मोटरसाईकिल से लेकर भाग गया। जिसकी सूचना अभियुक्त किशन सिहं उर्फ हिमांशु के भाई द्वारा दिनांक 01.04.2024 को समय 15.44 बजे PRV को दी गयी जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के भाई के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 198/24 धारा 365 IPC पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के पश्चात अभियुक्तगण द्वारा किशन सिहं उर्फ हिमांशु सिंह के चाचा लालसाहब सिहं से कठकुईया रेलवे स्टेशन पर 08 लाख रूपये की माँग की जा रही थी। पुलिस की सक्रियता से घटना में सम्मिलित अभियुक्तगणों गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे व घटना में प्रयुक्त वाहन की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की गयी।

आपको बता दे, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान किशन सिहं उर्फ हिमांशु सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह थाना कोतवाली पडरौना, विकाश चौबे पुत्र अवधेश चौबे निवासी थाना सेवरही तथा राजा पुत्र रामनाथ जायसवाल निवासी थाना सेवरही के रूप में हुई है. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अब पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी है.

पुलिस टीम को मिली इस सफलता में प्र0नि0 सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पडरौना, उ0नि0 विवेक पाण्डेय चौकि प्रभारी चौकी मिश्रौली, उ0नि0 गौरव कुमार वर्मा चौकी प्रभारी बांसी तथा उ0नि0 सचिन दिवाकर सम्लित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking