News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ईंटहिया शिव मंदिर ट्रैक्टर ट्राली से दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 2, 2024  |  10:47 AM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ईंटहिया शिव मंदिर ट्रैक्टर ट्राली से दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप WhatsApp
Responsive image
  • घटनास्थल पर रात में पहुंची डायल 112
  • खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल रेगुलेटर के पास गांव के युवकों और यात्रियों में हुई झड़प

खड्डा/कुशीनगर। महराजगंज जनपद के ईंटहिया शिव मंदिर पर ट्रैक्टर ट्राली से दर्शन को जा रहे यात्रियों को सिसवा गोपाल में मनबढ़ युवकों द्वारा मारपीट करने, ट्राली में रखे सामान को फेंकने और ट्राली में बैठे महिलाओं और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं पीआरबी पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। यात्रियों में जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सुगौली गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली टोला सुगौली निवासी करीब 25-30 लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर ईंटहिया शिव मंदिर पर दर्शन पूजन को जा रहे थे। गुरुवार की रात करीब 9 बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्राली ज्यों खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के रेगुलेटर के पास नहर के रास्ते पर जाने के लिए निकली तो एक लड़के पर सड़क के पानी का छिंटा पड़ गया और वह आक्रोशित होकर ट्राली पर चढ़कर मारपीट करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर अपने 10-12 मनबढ युवकों को बुला लिया और मोटरसाइकिल से लाठी डंडे से लैस युवकों ने ट्रैक्टर ट्राली को रोक दिया और गाली गलौज करने लगे, ट्रैक्टर ट्राली पर सवार युवक कृष्णा खरवार के विरोध करने पर लाठी डंडे ईंट पत्थर चलाकर यात्रियों के साथ उसे भी मारा पीटे और ट्राली पर रखे सामान फेंक दिए। आरोप है ट्राली में बैठे महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता की और छेड़छाड़ का भी प्रयास किए। शोर सुनकर मदनपुर सुकरौली के लोगों के पहुंचने पर मनबढ़ युवक वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस और ग्रामीणों ने चोटिल लोगों का दवा इलाज कराया। मामले को लेकर पीड़ित यात्रियों के साथ चोटिल कृष्णा खरवार ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking