खड्डा/कुशीनगर। पारिवारिक कलह से तंग होकर पनियहवा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर जान देने के नियति से स्टेशन पर खड़े बिहार प्रान्त के एक बुजुर्ग को पनियहवा स्टेशन पर जीआरपी के एक सिपाही ने बचा लिया। बुजुर्ग का पता पुछकर परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया। घटना गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन पर शनिवार सुबह की है।
जानकारी के अनुसार पनियहवा स्टेशन पर ट्रेन आने की वजह से जीआरपी के कांस्टेबल महेश चौहान स्टेशन पर खड़े थे की उनकी नजर स्टेशन पर दूर खड़े एक 65 साल के बुजुर्ग पर गयी तो उसके पास जाकर पुछने पर वह फफक- फफक कर रोने लगा। उसने सिपाही से पारिवारिक कलह से ट्रेन से कटकर जान देने की बात बताई तो वह दंग रह गये। सिपाही ने बुजुर्ग को प्यार से चौकी पर लाकर समझाया व पुछताछ की तो बुजुर्ग ने अपना नाम भुलन भर उम्र 65 वर्ष निवासी वरवां टोला थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) बताया। कुछ देर बाद बुजुर्ग के गांव संपर्क कर उसके छोटे बेटे सरजू को बुलाकर जीआरपी पुलिस ने उसे घरवालों को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज पड़रौना अवधेश तिवारी, कां. राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…