खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप एक झोपड़ी में एक अधेड़ का शव फन्दे से लटकता मिला। यह बात गांव में फ़ैलते ही सनसनी मच गयी। सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस पिकेट के सिपाहियों ने शव को फन्दे से उतरवा कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे जब दियारा में लोग खेती किसानी करने पहुंचे तो नदी किनारे बनी एक टूटी हुई झोपड़ी में रस्सी के फंदे से एक व्यक्ति के शव को लटकता देख दंग रह गये। धीरे- धीरे क्षेत्र में बात फैल गयी।जानकारी होने खड्डा थाने के शिवपुर पुलिस पिकेट के जवान गाँव वालों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी सुख्खल 60 वर्ष के रूप में हुई। सुख्खल ने आत्महत्या किया है या मौत का कोई और कारण है यह पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया की शव बरामद हुआ है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…