खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के एक लेखपाल को पूर्व सूचना के बाद तहसील स्तरीय मीटिंग में विलम्ब से पहुंचने पर एसडीएम ने जबाब मांगा है, तीन दिनों के भीतर जबाब न देने की स्थिति में एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बताते चलें कि बीते 30 नवम्वर को निर्वाचन आदि को लेकर पूर्व सूचना के आधार पर निर्धारित समय पर राजस्वकर्मियों को बुलाया गया था, जिसमें लेखपाल संजय गुप्ता विलम्ब से पहुंचे। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए तीन दिवस के अंदर लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब करते हुए निर्देश दिया है कि यदि संबंधित लेखपाल का जबाब नहीं आता है तो विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। एसडीएम उपमा पाण्डेय का कहना है कि पूर्व सूचना के बाद भी कर्मचारियों को समय से कार्य संपादित न करना कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…