News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रशासन की मौजूदगी में मदनी मस्जिद के अबैध हिस्से पर आठ घंटे चला बुलडोजर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 9, 2025  |  8:10 PM

332 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रशासन की मौजूदगी में मदनी मस्जिद के अबैध हिस्से पर आठ घंटे चला बुलडोजर WhatsApp
Responsive image
  • मौके पर कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही

हाटा/कुशीनगर। रविवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में बन रही मदनी मस्जिद के अवैध हिस्से गिराने की कार्यवाही प्रशासन ने शुरू कर दी।सुबह नौ बजे से ही प्रशासनिक अमला जुट गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्रशासन ने आधा दर्जन बुलडोजर लगाकर सरकारी भूमि में हुए मदनी मस्जिद के अबैध निर्माण को आठ घंटे में गिराये। एहतियातन शांति व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

18 दिसंबर से शुरू हुई जांच 23 दिसंबर को पूरी होने के बाद मदनी मस्जिद के पक्षकारों से नगरपालिका ने नोटिस जारी कर मस्जिद इंतजामिया कमेटी से नक्शा और इससे जुड़ी पत्रावलियों को प्रस्तुत करने का तीन बार समय दिया, लेकिन तय समय में पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने पर निर्माण को अवैध मानते हुए नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई। मस्जिद पक्षकारों ने हाई कोर्ट से 8 फरवरी तक स्टे लेकर योगी के बुल्डोजर पर ब्रेक लगा दी थी, लेकिन 9 फरवरी को स्टे खत्म होते ही भारी फोर्स के साथ आधा दर्जन से अधिक बुल्डोजर के साथ अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू कर दिया गया रविवार को आठ घंटे बुलडोजर के चलने के बाद अबैध निर्माण धराशाई हो गया।1999 से बन रही चार मंजिला मदनी मस्जिद के निर्माण का मामला 17 दिसंबर 2024 को तब चर्चा में आया, जब हिंदूवादी भाजपा नेता रामबचन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर हाटा में एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। पैमाइश हुई तो पता चला कि छह डिसमिल सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर इसका निर्माण किया जा रहा है।

रविवार की सुबह एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ कसया कुन्दन सिंह, ईओ मीनू सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने मदनी मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दिया है और अबैध रुप से जो कब्जा था उसे शाम छः बजे तक ध्वस्त कर दिया गया।इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम,नायब तहसीलदार सुनील सिंह प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल,एस एस आई मंगेश मिश्र,नगर चौंकी इंचार्ज विवेक पांडेय उपनिरीक्षक अतुल तिवारी, देशराज सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking