खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध एक अभियुक्त के बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त करने की कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध कुबेरस्थान एवं हनुमानगंज थाने मेंं गैगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज संतोष कुमार यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर 14 (1) गिरोहबंद एवं सामाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों की संपत्ति जब्ती अभियान के क्रम में मंगलवार 10 मार्च 2022 को जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना हनुमानगंज में दर्ज धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त नूरशेद आलम पुत्र शब्बीर निवासी लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान के महिंद्रा बोलेरो पीकप कीमत लगभग 10 लाख रूपये पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जप्त कर थाना कुबेरस्थान में दाखिल कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि इस टीम में उनके अलावा उपनिरीक्षक संजय कुमार सिपाही शशिकेश गोस्वामी व कांस्टेबल यशवंत यादव शामिल रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…