खड्डा/कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन की पटरियों की बगल की जमीन पर दुकानदारी करने वाले लोगों को सेक्शन इंजीनियर की ओर से नोटिस जारी कर जमीन खाली कराने का निर्देश दिया गया है। रेलवे की ओर से इस तरह की नोटिस पाकर पटरी दुकानदारों में हडकंप मच गया है।
खड्डा रेलवे स्टेशन से पूरब सड़क पर छोटी- छोटी गुमती व झोपड़ी रखकर वर्षों से तमाम लोग रोजी- रोजगार करते हैं। इधर दो दिन पूर्व सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के कर्मचारियों ने सर्वे कर नाम नोट किया था। मंगलवार को सेक्शन इंजीनियर की ओर से जारी नोटिस रेलवे कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों को पकड़ाया गया तो हडकंप मच गया है। सनद रहे कि पटरियों पर उक्त दुकाने बर्षों से लगी हुई है व रेलवे विभाग व दुकानदारों में काफी सांठगांठ भी रहा फिलहाल अचानक नोटिस पकडाये जाने से पटरी दुकानदारों के समक्ष गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। रेलवे विभाग ने सड़क किनारे की दुकानों को अतिशीघ्र खाली करने का निर्देश दिये हैं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…