News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा में सर्वोपरि : सांसद विजय दुबे टीबी रोगियों की सेवा में भी रेडक्रॉस रहेगा आगे : विधायक विवेकानंद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 7, 2025  |  7:39 PM

259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा में सर्वोपरि : सांसद विजय दुबे टीबी रोगियों की सेवा में भी रेडक्रॉस रहेगा आगे : विधायक विवेकानंद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्यपाल महोदया के आवाह्न पर प्रदेश में टीबी रोगियों को गोद लेने के अभियान के क्रम में सोमवार को अपराह्न में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितौनी के परिसर में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी जनपद इकाई कुशीनगर द्वारा 50 टीबी रोगियों में प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि रेडक्रॉस सामाजिक सरोकार से जुड़े मानव सेवा में सर्वोपरि रहा है। ऐसे में टीबी रोगियों की सेवा पोषण पोटली के माध्यम से करना अत्यंत ही पुनीत का कार्य है। इसके लिये मैं रेडक्रॉस की पूरी टीम की सराहना करता हूँ। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों के बेहतर उपचार के लिये हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का मिशन है कि 2025 में भारत को टीबी मुक्त बनाना है।

विशिष्ट अतिथि विधायक खड्डा विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि जनपद में रेडक्रॉस सोसायटी टीबी रोगियों की सेवा में अग्रणी भूमिका में रहेगा क्योंकि मैं हमेशा से देखते आ रहा हूँ कि जनपद में कोई भी आपदा आता है तो रेडक्रॉस सोसायटी सेवा करने में आगे रहती है। इनके द्वारा जनपद में टीबी रोगियों को पोषण देना का जो बीड़ा उठाया है उसमें भी इनकी भूमिका अग्रणी रहेगी। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में जनपद लगातार बेहतर कार्य करते हुये अच्छा प्रदर्शन कर रहा इसके लिये जिलाक्षयरोग अधिकारी सहित उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाक्षयरोग अधिकारी डॉ एस.एन.त्रिपाठी ने क्षयरोग कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि जनपद में निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी रोगियों के पोषण की व्यवस्था होने से उनके स्वस्थ्य होने की संख्या बढ़ रही है। इसके लिये सभी निक्षय मित्रों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि एवं शिक्षक अनूप मिश्र ने किया।
अतिथियों का स्वागत इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय सिंह ने किया और कहा कि हम प्रतिमाह उपचार चलने तक प्रोटीनयुक्त आहार गुड़,भुना चना,मूँगफली का दाना,सत्तू,सोयाबीन एवं हार्लिक्स देता रहूँगा।

आगन्तुकों का आभार नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पी एन गुप्ता,निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र,भाजपा नेता नीलेश मिश्र,भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना,योगेश शर्मा,अजय गुप्ता,रोहित,विजय वर्मा,संजय गुप्त,मानवेन्द्र सिंह,फार्मशिस्ट एस.के.तिवारी,एसटीएस करन कुमार,निखिल गुप्ता,चंदन मिश्रा, इब्रान अंसारी,रोहित पटेल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking