कुशीनगर। दीवानी न्यायालय कसया में कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के मंगलवार को हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार शुक्ला निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष असलम लारी व सहायक चुनाव अधिकारी महामंत्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 369 मटन में से 344 में अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें ओंकार नाथ पांडे को 121 मत व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 218 मत प्राप्त होकर के 97 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए वहीं महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार शुक्ला 144 मत प्राप्त करके 41 मतों से विजई घोषित गए गए। शेष दो प्रत्याशियों सोहराब अली को 103 मत व गिरीश चंद्र राय को 69 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशियों में ओमप्रकाश द्विवेदी को 175 मत व संजय कुमार सिंह बघेल को 165 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी 10 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अभय कुमार पांडे 23 मत, श्रीप्रकाश पटेल 102 मत व सुबोध कुमार पाठक 204 मत पाकर 102 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके पूर्व उपाध्यक्ष के दो पदों पर केशव मद्धेशिया, हृदय नंद प्रसाद, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर रामाश्रय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर अमित मणि व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र चतुवेर्दी, मत्स्यराज त्रिपाठी और राम आधार मिश्रा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…