खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव के नौका टोला के समीप गुलरिहा -मठियां रोड़ पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगी ईंट के चट्टे से लड़कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ से किसी ने एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
गुलरिहा -मठियां रोड़ पर नौका टोला गांव के समीप अपने बहन के घर बन्धूछपरा से घर लौट रहे हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनपरसा निवासी विनोद पुत्र शर्मा प्रसाद 30 वर्ष एवं बबलू पुत्र मोहन 28 वर्ष एक ही बाइक से घर लौट रहे थे की मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ईंट के चट्टे से टकरा गई जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों घायल युवकों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने दोनों की गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चर्चा रही कि दोनों शराब के नशे में थे एवं दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…