News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जंगल से निकले बाघ ने भैंस को बनाया निवाला, इलाके में फैली दहशत!

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 15, 2021  |  8:20 PM

954 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जंगल से निकले बाघ ने भैंस को बनाया निवाला, इलाके में फैली दहशत!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के सटे बिहार के बाल्मिकी टाइगर रिजर्व के जंगल से नजदीकी गांव शाहपुर में जंगल से निकले बाघ ने भैंस को घायल कर मार डाला। सूचना पर खड्डा की वन विभाग की टीम बुधवार को दुर्गम रास्ते से मौके पर पहुंचकर बाघ के पद्चिन्हों की ट्रेकिंग किया है। इलाके में बाघ के विचरण को लेकर दहशत व भय बना हुआ है। बिहार के वन विभाग के उच्चाधिकारी सहित वनकर्मी बाघ के मिले पगमार्ग से उसे जंगल की ओर ले जाने के लिए रेस्क्यू कर रहे हैं।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

खड्डा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के आस- पास बिहार के जंगल से निकलकर बाघ रिहायशी इलाके में आ गया है। मंगलवार को शाहपुर निवासी कैलाश यादव की भैंस को उसने हमला कर मार डाला है जिससे गांव के लोगों में दहशत व भय ब्याप्त है। सूचना मिलने पर खड्डा के वन क्षेत्राधिकारी वीके यादव वन कर्मचारियों रमेश गुप्ता, इन्द्रजीत, नर्वदेश्वर, राकेश, छविलाल ने बुधवार को शाहपुर गांव के आस- पास के इलाकों में सर्च आपरेशन कर बाघ के पद्चिन्ह देखकर उसका माप कराया व बाघ के पद्चिन्ह होने की पुष्टि की। उधर बाल्मीकि टाइगर रिजर्व की एसीएफ अमिता राज ने वनकर्मियों की टीम लगाकर सतत् निगरानी करने व उसे जंगल में पुन: वापस लाने के अभियान में जुटी हुई हैं। वन दरोगा शैलेन्द्र के साथ बिहार वनविभाग की टीम भी रेस्कयू में लगी हुई है। फिलहाल बाघ के दहशत से इलाके के लोग डरे व सहमे हैं। लोगों में जानमाल की सुरक्षा को लेकर भय ब्याप्त है।

वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव का कहना है कि रिहायशी इलाके से जंगल की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है जिससे जंगल से भटककर आये बाघ ने हमला कर भैंस को मार डाला है। लोगों से एहतियातन सतर्कता बरतने व अकेले आने जाने को लेकर मना किया गया है। वनविभाग की टीम लगा दी गयी है। शीघ्र ही जानवर जंगल की ओर चला जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking