खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में इन दिनों बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं, लोगों ने वन विभाग से उत्पाती बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की।
मदनपुर सुकरौली गांव में एक बंदर का काफी आतंक है। उत्पाती बंदर के आक्रमण से कई लोग घायल हो गए हैं। आतंक इस कदर है की ग्रामीण उसे देखते ही डर जा रहे हैं। बंदर के आतंक की चपेट में ग्रामीण अमरनाथ पासवान को दो बार, अंशु के घर के लोगों सहित सुरेंद्र के मोटरसाइकिल पर कूद कर हमला कर आधा दर्जन लोगों को चोटिल कर चुका है। इसकी शिकायत युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह ने ने वन विभाग के फारेस्ट ऑफिसर को दी है। वन विभाग उसे पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…