News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं- दिनेश प्रताप सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 27, 2024  |  7:31 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं- दिनेश प्रताप सिंह

पडरौना/कुशीनगर। अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा,समर्पित सेवा,समर्पण व परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कुशीनगर जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रिय जिला है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यहां के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होने दूंगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता मेरे विभाग के मंत्री हैं।कल से पार्टी के पदाधिकारी जब फोन करेंगे तब यहां के अधिकारी और थानाध्यक्ष भाई साहब कह कर आपसे बात करेंगे।

उक्त बातें प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय आयोजित परिचयात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता और सरकार में मंत्री सबकी कोशिश होगी कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं समय से धरातल पर उतरे व सरकार की मंशा के अनुसार सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान मिले। प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि मैं सबसे पहले कार्यकर्ता से मिलता हूं फिर विचार परिवार के साथ बैठक करता हूं तब प्रसाशनिक बैठक में जाता हूं। अगली बार जब आऊँगा तब फिर सबसे पहले आप लोगों से मिलूंगा इस दौरान आपको ऐसा लगे कि कोई प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी सरकार की मंशानुरूप काम नहीं कर रहा है। जनहित के कार्यों में हीला हवाली कर रहा है तो लिख कर दीजिएगा किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए सबसे पहले आप सभी को बधाई देता हूं कि सदस्यता अभियान में कुशीनगर जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। और आपके उत्साह से मुझे विश्वास है कि कुशीनगर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मूल्यों और विचारों की राजनीति करती है और भाजपा कार्यकर्ता संस्कारित होते हैं। आप लोग पूरी विनम्रता के साथ जनता के बीच जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताकर उन्हें पार्टी का प्राथमिक सदस्य बानाएं।

बैठक को सांसद विजय कुमार दूबे, सदस्य विधान परिषद डॉ. रतनपाल सिंह,विधायक मनीष जायसवाल,पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, डॉ असीम राय, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा,विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा ने भी कार्यक्रम सम्बोधित किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और आभार ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लल्लन मिश्र तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर मिश्र, जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, डॉ प्रेमचंद मिश्र, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, हरिशंकर राय,पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित सभी नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पदाधिकारी,व मण्डल अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking