News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 19, 2023  |  7:29 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने बताया कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा दिनांक 19 नवम्बर 2023 को विश्व धरोहर सप्ताह(दिनांक 19 से 25 नवम्बर) के अवसर पर स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ विवेक श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षण संकाय, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप मे बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के शिक्षण संकाय डॉ चन्द्र प्रकाश सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने विरासत और धरोहरों की सुरक्षा तथा संरक्षण करना हम सभी का दायित्व हैं।वे हमें अपने गौरवपूर्ण अतीत का बोध कराती है।प्रदर्शनी में भारत एवं विश्व के प्रमुख स्मारकों जैसे माचू पिचू,चीन की दीवार, रोम का कोलोसियम,मिस्र के पिरामिड, एफिल टावर, लाहौर का मुगल गार्डेन, ताजमहल और देश के विविध धार्मिक स्मारकों, किलों,मकबरों आदि को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया है।दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित मन्दिर एवं राजस्थान के किलों के छायाचित्र विशेष आकर्षण का केंद्र है।प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में सांस्कृतिक विरासत और स्मारकों की सुरक्षा तथा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।उक्त प्रदर्शनी दिनांक 25 नवम्बर,2023 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी।

इस अवसर पर श्रवण कुशवाहा, धीरेंद्र मिश्रा, महेश कानू, गोविंद, दिलीप निगम, हरिचंद यादव, नितेश कुमार, ललित कुमार,रामप्रकाश सोनकर, विकास एवं विद्यालयों के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking