कप्तानगनज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उच्चाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय नगर में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी को उप जिलाधिकारी कोमल यादव व प्रभारी चिकित्साधिकारी आनन्द कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम ने जाँच किये डाक्टर न मिलने पर दो सेन्टर को सील किये।
जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को,अबैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड व पैथालोजी सेन्टरों की जाँच उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, कोमल यादव व चिकित्सा अधिकारी रामकोला, आनन्द गुप्ता की संयुक्त टीम द्वारा औचक जाँच के दौरान मंशा अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे तो डाक्टर व संचालन नहीं मिलने पर सेन्टर को सील कर दिये। उसके उपरांत सिद्ध विनायक डायग्नोसिस सेन्टर पर पहुंच तो सटर बन्द मिला,एस डी एम के आदेश पर सटर उठवाया तो मौके पर डाक्टर व सेन्टर संचालन अनुपस्थिति मिले। कुछ समय बाद सेन्टर का एक कर्मचारी पहुंचाकर अपने कागजात दिखाये। लेकिन संतोषजनक अभिलेख न मिलने पर पैथालॉजी सेन्टर को सील कर दिये। वहीं जांच की भनक लगते ही नगर के अन्य केन्द्र संचालक सटर बन्द कर दिये इस छापा मारी से संचालको में हड़कम्प मच गयी।
इस दौरान एसडीएम कोमल यादव ने बताया कि अवैध रूप जो भी सेन्टर संचालित होगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…