News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police Encounter News/कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2022  |  10:45 AM

1,500 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police Encounter News/कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को लगी गोली, हुआ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाने के मठिया खुर्द गाँव के सामने बड़ी गण्डक नहर की पटरी पर पशु तस्कर और पुलिस व स्वाट की टीम के बीच शनिवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर रही टीम पर पशु तस्कर ने फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की, जिससे एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई और गिर पड़ा। घायल पशु तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से बिना नंबर की हीरो स्पलेन्डर बाइक, एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

जानकारी के अनुसार, शनिवार को तड़के प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान कपिलदेव चौधरी को जरिये मुखबिर सूचना मिली जिसके बाद लोकेशन के आधार पर तरयासुजान पुलिस ने उच्चाधिकारियों सहित स्वाट टीम को सूचना दी। मठिया खुर्द गाँव के सामने बड़ी गण्डक नहर की पटरी पर स्वाट की टीम व तरया सुजान पुलिस गाडाबन्दी करके पशु तस्कर की टोह में जुटी थी जिसका कमान पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने खुद संभाल रखी थी। तभी तेज गति से जा रहे बाइक को पुलिस ने रोका तो उसपे सवार पशु तस्कर बाइक से उतर कर व गांव की सीमा पर स्थित सुनसान चवर के तरफ पैदल भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम की जबाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल पशु तस्कर के पास से एक बिना नंबर की हीरो स्पलेन्डर बाइक, एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान कपिलदेव चौधरी ने बताया की असलम पुत्र अहमद शाह निवासी काजीपुर टोला सुकरौली थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। जो कुशीनगर जनपद के अलावे गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में भी अभियुक्त है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा, प्र0नि0 कपिल देव चौधरी मय टीम थाना तरयासुजान, प्र0नि0 अखिलेश कुमार सिंह मय टीम थाना पटहेरवा, प्रभारी स्वाट अमित शर्मा मय टीम, प्रभारी सर्विलांश राज प्रकाश जनपद कुशीनगर की टीम रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking