News Addaa WhatsApp Group Join करें

“धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने 251 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, 04 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2024  |  4:00 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने 251 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, 04 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
कुशीनगर। जिले में अपराधियों और माफिया के खिलाफ कुशीनगर के पुलिस कप्तान “धाकड़” धवल फुल एक्शन मोड़ में है. प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ के मंसूबो को धरातल पर उतारने में अपने कार्यकाल के शुरुवात से ही लगे हुए है आप सबको याद होगा सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी की कमान संभालने के बाद कहा था कि गुनाह करने वालों को ठोक दिया जाएगा. उनके इन बातों धरातल पर उतारने का काम आईपीएस धवल जयसवाल की कार्यवाही में उनके कुशीनगर जिले के कमान सम्भाने के दौरान से साफ दिखाई देता है इनके कार्यभार बाद से ही जिले भर में या तो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर कर गिराया जा रहा है या फिर उनके उपर कुशीनगर पुलिस का कानूनी डण्डा “गैंगस्टर एक्ट” के रूप में लगातार चल रहा है और अब इस कार्यवाही को पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने नए मुकाम दिया और मात्रा पांच महीने में 251 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट कार्यवाही के साथ चार करोड़ से भी अधिक के सम्पति को जप्त करने के कार्यवाही को अंजाम दे दिया है.
एसपी धवल जायसवाल ने बताया की पुलिस गंभीर अपराध करने वाले बदमाशों के गिरोह पर लगातार गैंगस्टर का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर भी कार्रवाई की जा रही है। पिछले पांच महीने के भीतर गोतस्करी, नकबजनी/चोरी और महिला अपराध से सम्बंधित 251 लोगों पर गैंगस्टर की कारवाही करते हुए चार करोड छब्बीस लाख चालीस हज़ार की सम्पति जप्त की गयी है। उन्होंने ने आगे बताया कि नए अपराधियों को चिन्हित करने के साथ ही पुराने बदमाशों की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों को नए गैंग पंजीकृत कर उन पर कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। 
आपको बता दे, एसपी धवल जायसवाल ने भी पदभार संभालने के साथ ही साफ संकेत दे दिए थे कि बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही है। इसका असर भी सामने आने लगा है। कुशीनगर पुलिस कप्तान ने इस कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना की है, मगर साथ ही पुलिस वालों को आगे और तेज कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह नए गैंग को पंजीकृत करें।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking