कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ ने कुशीनगर जनपद में संगठन का विस्तार करते हुवे वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाण्डेय को कुशीनगर जनपद के संगठन का जिलाध्यक्ष व अभय पाण्डेय को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पादक जगदीश सिंह के निर्देशन में कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कुशीनगर का विस्तार करते हुवे व नई जिम्मेदारी देते हुए कुशीनगर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया व तमकुहीराज के तहसील अध्यक्ष के लिए बृजेश कुमार बादल की नियुक्ति किया गया
नए पदाधिकारियों के नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि श्री पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाई प्राप्त होगी।संगठन पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को कत्तई बरदास्त नही करेगा। छोटी मोटी घटनाओं को छुपाने के लिए अधिकारियों के द्वारा पत्रकारों को प्रताडित किया जाता है उसको संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पत्रकारों के हितों की लड़ाई में हमेशा अग्रसर रहेगा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कहा कि पद मिला है ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन हो जिन लोगों पर पद नहीं है, उनकी भी अहमियत संगठन में किसी से कम नहीं है। सभी को मिलजुल कर हर लड़ाई में एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। संगठन की नवगठित इकाई पत्रकारों की समस्याओं के निदान के लिए सदैव जागरूक रहे।
कुशीनगर जनपद में संगठन के विस्तार पर रास्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पूनम देवी ने बधाई देते हुए कहा की पत्रकारों के हितों का संगठन मजबूती से सबल प्रदान करेगा
पत्रकारों के हित में संघर्ष को सदैव संगठन तत्पर है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से अपील कि आपसी सामंजस्य बनाकर सभी को जोड़ कर रखें और सभी को साथ लेकर आगे बढ़े। संगठन में बड़ी शक्ति है। संगठित रहकर हम किसी भी ज्यादती का मुकाबला कर सकते हैं।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…