News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सिपाही को पीटने के मामले में आरआई और दो सिपाही हुये सस्पेंड!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2021  |  1:25 PM

2,790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सिपाही को पीटने के मामले में आरआई और दो सिपाही हुये सस्पेंड!

कुशीनगर। कानून व्यवस्था का पालन कराने का जिम्मा उठाने वाली यूपी पुलिस जहां एक तरफ लोगों का दिल जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर महकमे में मुट्ठी भर पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं, जिनको अपनी डुयूटी और कर्तव्यों का जरा भी ख्याल नहीं है, अनुशाशन के नाम से विशेष पहचान रखने वाला पुलिस विभाग में कुशीनगर पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी को RI द्वारा लाठी और डांडा से बुरी तरह पीटने के मामले में आज बड़ी कार्यवाही हुई है. जिसमे आरआई ओपी यादव और दो सिपाही को सस्पेंड किया गया है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

ये है पूरा मामला!

प्रकरण 12 सितम्बर का है जब पुलिस लाइन में तैनात सिपाही देवेंद्र कुमार चौरसिया ने आरआई ओम प्रकाश यादव से कई बार ड्यूटी लगाने का कारण पूछा तो आरआई साहब को ये रास नहीं आया और आरआई ने अपने अन्य सिपाहियों के साथ मिलकर देवेंद्र कुमार चौरसिया की लाठी और लात घूसों से जबरदस्त पिटाई कर दी थी और पिटाई के बाद आरआई ने देवेंद्र कुमार चौरसिया के कपड़ों पर शराब भी गिराया फिर रात भर सिपाही को क्वार्टर गार्ड परिसर बंद में रखा था .

पीड़ित सिपाही देवेंद्र कुमार चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल से न्याय की गुहार लगाई थी। मामले को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए एसपी कुशीनगर ने सीओ कसया पीयूष कांत राय को जांच का निर्देश दिया था सीओ के जांच में आरआई ओपी यादव और दो सिपाही दोषी पाए गए. दोनों सिपाही व आरआई ओपी यादव को सस्पेंड किया गया है.

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking