खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुक्रवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मिली खामियों को तत्काल दूर करने को प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
खड्डा उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार शुक्रवार को नायब तहसीलदार रवि यादव के साथ सीएचसी तुर्कहा का निरीक्षण करते हुए लेबर रूम में गंदगी व गंदे चादरों व शौचालयों की समुचित साफ- सफाई नहीं देखकर इसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। आक्सीजन प्लांट शुरु न होने पर नाराजगी जताई। पेयजल की समुचित ब्यवस्था नहीं मिलने पर इसे सही कराने का निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विमलेन्दु भूषण ने विद्युत विभाग द्वारा महिनों से तार को नहीं जोडे़ जाने की बात बताए जाने पर एसडीएम ने एसडीओ विद्युत को अस्पताल में विद्युत ब्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पातल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…