कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कस्बे के चांदनी चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्व विश्वकर्मा संगठन तहसील इकाई की बैठक हुई।इसमें सभी सजातीय बंधुओं को एकजुट करने पर चर्चा की गई,साथ ही कहा गया राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए एकजुटता जरूरी है।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाअध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि,विश्वकर्मा वंश शिल्पकार, स्वर्णकार, ताम्रकार समेत अन्य नाम पर कई टुकड़ों में बंटा हुआ है।यह बिखराव समाज के विकास हेतू उत्थान लिए उचित नहीं है, क्योंकि सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए विश्वकर्मा समाज के समस्त लोगों को एकजुट होना होगा तथा आगे आना होगा।
बैठक को अध्यक्षता राजन शर्मा व संचालन तेजबहादुर विश्वकर्मा ने किया।इस अवसर पर आलोक विश्वकर्मा,सुरेश विश्वकर्मा,सूरज विश्वकर्मा,अविनाश विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा,राहुल विश्वकर्मा, कपिलदेव विश्वकर्मा,मनोज विश्वकर्मा समेत तमाम सो जाती है उपस्थित रहे इस दौरान तय हुआ कि आगामी माह में होने वाले महासम्मेलन के लिए अभी से कमर कसने की आवश्यकता है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…