खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सारंगछपरा में रिश्तेदारी में कोशी भराई कार्यक्रम में शामिल होने आए एक वायस वर्षीय किशोर की रविवार की देर रात विद्युत स्पर्शाघात से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के तुरंत बाद विधायक विवेकानंद पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
ग्रामसभा सारंगछपरा निवासी सीरी यादव के यहां निकेश पुत्र चंद्रभान यादव निवासी बरगहां थाना नेबुआ नौरंगिया कोशी भराई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
दरवाजे पर टेंट लगा हुआ था। टेंट के पाइप में अचानक करंट उतर गया और चपेट में आने के बाद वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गये। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। इस दु:खद् घटना से खुशी मातम में बदल गया।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…