News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मिशन शक्ति फेज 03 अन्तर्गत बालिकाओं के सुरक्षा हेतु दिए टिप्स

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 16, 2021  |  6:58 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिशन शक्ति फेज 03 अन्तर्गत बालिकाओं के सुरक्षा हेतु दिए टिप्स WhatsApp
Responsive image
  • जिला प्रोवेशन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी दी गयी जानकारी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा फेज 03 अंतर्गत आज विकास खण्ड पडरौना के अंतर्गत संविलियन विद्यालय में मेगा इवेंट के तहत मिशन शक्ति 03 के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस कार्यक्रम के माध्यम बालक बालिकाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई उन्हें स्वयं के आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग के डायल नंबर 100 व 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालक एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

जिला समन्वयक वंदना कुशवाहा द्वारा बताया गया कि सशक्त नारी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। सशक्त होने के लिए शिक्षा ही हमारा हथियार है। एक शिक्षित महिला आत्मविश्वासी, मुखर और निर्णय लेने में सक्षम होती है। साथ ही बालक बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की चल रहे समस्त योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य ),बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निराश्रित महिला पेंशन योजना,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बताते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक शिप्रा तिवारी, द्रौपदी सिंह, (प्रधानाचार्य) समस्त अध्यापक गण रागनी, रेनू बाला सिंह, शालिनी,उर्मिला मौर्य उत्तर प्रदेश पुलिस रितेश कुमार राय तरवेजआलम आदि उपस्थिति रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking