News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने तीन को रौदा, एक की मौत दो घायल

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 2, 2022  |  7:31 PM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने तीन को रौदा, एक की मौत दो घायल WhatsApp
Responsive image
  • एक की हालत गंभीर, सड़क किनारे दरवाजे पर बात कर रहे थे तीन दोस्त

कप्तानगंज/कुशीनगर।। कप्तानगंज थाना अन्तर्गत के सुधियानी चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब अपने दरवाजे पर खड़े होकर बात कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बुरी तरह रौंद डाला, जिसमें से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गए।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी चौराहे पर सुरेन्द्र मद्धेशिया जिनकी महावीर इंजिनियरिंग वर्कशॉप की दुकान व मकान है, देर रात मोरध्वज पुत्र सुरेन्द्र उम्र 22 वर्ष जो तीन भाइयों में दुसरा नम्बर का है, अपने मित्रों अनिल पुत्र रामानंद उम्र 21 वर्ष व अरशद पुत्र आफताब उम्र 18 वर्ष के साथ अपने दरवाजे पर बात कर रहे थे कि अचानक यू.पी. -57 एभी-9229 नंबर की तेज रफ्तार ब्रेजा कार सामने से अनियंत्रित होकर तीनों को रौदते हुए बिजली के पोल में जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार के चारों पहिए उपर हो गए,कार में एयर बैग खुलने से सुरक्षित कार सवार मौके का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो गए, मौके पर जुटी भीड़ व परिजनों द्वारा आनन फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाक्टरों ने मोरध्वज को मृत घोषित कर दिया। वहीँ अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है वही अरशद जो ईलाज के बाद अपने घर आ गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही कप्तानगंज पुलिस व एसडीएम ने घटना स्थल पर पहुँच मौके का निरीक्षण किया तथा दुर्घटना ग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। वही एक ओर घटना में मृत मोरध्वज के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो दुसरी तरफ पुरे गाँव में मातम पसरा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking