News Addaa WhatsApp Group Join करें

Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने को लेकर भाकियू (अम्बावता) का धरना प्रदर्शन 18वां दिन जारी।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 9, 2021  |  9:33 PM

1,044 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने को लेकर भाकियू (अम्बावता) का धरना प्रदर्शन 18वां दिन जारी। WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर । तहसील अन्तर्गत लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये भाकियू (अम्बावता) का धरना प्रदर्शन आज 18 वें दिन भी जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। आज धरना प्रदर्शन पर आये हुए किसानों को जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले देश के जनरल (सीडीयस) विपिन रावत सहित हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना किया गया। आज धरना स्थल पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलाने के लिये यदि हमें अपने प्राणों की आहुति भी देना पड़ेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगें और सरकार को हम किसान मजबूर कर देंगे की जबतक बन्द चीनी मिल चालू नही होगा तबतक हम यहाँ से हिलने वाले नहीं है। इस मौके पर किसान सरल मियां ने बताया की मिल बन्द हो जाने कारण से इस क्षेत्र का किसान अपने गन्ने को लेकर दर दर भटक रहा है और सरकार किसान हित में मौन धारण किए हुए है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव चेतई प्रसाद,राधे,सुरेन्द्र,छेदी, जगदीश मिस्त्री,नियामत, सृजावती देवी,शामलाल,मराछि देवी,सुदामी देवी,जिगना देवी,इसरावती देवी,आशिक अली,शकील,मुंशी वर्मा, दुखहरण,सत्यनारायण,जीतई, जयराम,रामअधार यादव,मिश्री, बसन्ता देवी,प्यारी देवी,कबूतरी देवी,रामकिशुन,खुशी वर्मा,अमर, कोदई के साथ सैकड़ो में किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking